लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त में 1.27 करोड़ महिलाओं के खाते में 1250 रुपये आएंगे। इस योजना में कुल 1.27 करोड़ महिलाएं शामिल हैं और इस योजना का लाभ ले रही हैं। इस योजना के तहत 1250 रुपये महीना के हिसाब से देखा जाए तो उन्हें साल के 15000 रुपये मिलते हैं। जनवरी 2025 से फरवरी 2025 तक लाडली बहना के खाते में कुल 2 हजार 227.89 करोड़ की राशि जारी की जाएगी।
- https://cmladlibahna.mp.gov.in/
लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त को लेकर MP की महिलाएं काफी समय से इंतज़ार में हैं। यहां किस्त हर महीने 10 तारीख को सभी महिलाओं के खाते में जारी की जाती है। पर इस बार यह संभावना है कि अब 10 की बजाय 11 या 12 को अप्रैल में भी राशि खाते में जारी की जाए। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1250 की राशि मिल जाती है। जबकि सतना और मेहर जिलों की लगभग 11000 महिलाएं हैं, उन्हें इस महीने की किस्त नहीं मिलेगी क्योंकि उनकी आयु 60 वर्ष की होने के कारण वे इस योजना का अब लाभ नहीं ले पाएंगी।
राज्यभर में लगभग 3.19 लाख महिलाओं के नाम योजना की सूची से हटा दिए गए हैं क्योंकि उनमें से 15.748 महिलाओं की मौत हो चुकी है। और 3.40 लाख महिलाओं की आयु 60 वर्ष या उससे ज्यादा हो गई है, जिससे वे इस योजना की सूची से हटा दी गई हैं।
इस योजना की शुरुआत मई 2023 से की गई थी, जिससे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। शुरुआत में महिलाओं को 1000 की राशि खाते में जारी की जाती थी, अब उसे बढ़ाकर 1250 कर दी गई है। अब तक महिलाओं को 22 किस्तें जारी कर दी गई हैं और महिलाओं को 23वीं किस्त का इंतजार है। योजना के लिए महिलाओं की आयु 21 से 60 वर्ष की होनी चाहिए और परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- https://cmladlibahna.mp.gov.in/